फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 23 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Sun, 12 Oct 2025 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले में 23 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जिला अस्पताल गोपेश्वर में बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले में पोलियो अभियान के लिए पहले से तैयारियां की गई थीं। इसके लिए 601 बूथ और पांच ट्रांजिट बूथ बनाए गए थे। रविवार को पांच साल तक के 23 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राॅप पिलाई गई। शेष छह हजार 930 बच्चों को दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो ड्राॅप पिलाएगी। जिला अस्पताल में अभियान के शुभारंभ पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग धनिक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षा) डॉ. वैष्णव कृष्णा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहायक प्रतिरक्षा रचना, मंजू रानी, उषा गोरखा, उदय सिंह, महेश देवराड़ी, विपिन मालगुड़ी और आस्था तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें