ज्योतिर्मठ। क्षेत्र में ट्रैकिंग पर आए मुंबई के दल ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कई बिंदुओं पर चर्चा की। मुंबई से ट्रैकिंग पर आए चार सदस्यीय दल ने ज्योतिर्मठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुगासी, जीआईसी बड़ागांव, जूनियर हाईस्कूल करछी सहित अन्य विद्यालयों में जाकर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए चर्चा करते हुए उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पुस्तक, पेंसिल सेट, एक स्पेशल बुक जो पर्यावरण के ऊपर बनाई गई है वह बच्चों को भेंट की गई। ट्रैकिंग दल में आनंद मोदी, कुशवाह, सुंदर और पूनम शामिल हैं। संवाद