ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय शरदकालीन प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/गैरसैंण। ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय शरदकालीन प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई 50 मीटर दौड़ में अरविंद कुमार-गरिमा प्रथम और जीवन-गुंजन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आयुष कुमार-गुंजन प्रथम, 400 मीटर दौड़ में मोहित-मानवी प्रथम रहै। लंबीकूद में बिट्टू-भावना प्रथम रहे। वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में कबड्डी में मीनाक्षी, खो-खो में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं जीआईसी गैरसैंण के क्रीड़ा मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन प्रतियोगिता का समापन नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने किया। संकुल गैरसैंण प्रतियोगिता में प्रथम रहा। संकुल कुशरानी द्वितीय तथा संकुल देवलकोट तृतीय रहा। वहीं 400 मीटर दौड़, लंबीकूद और ऊंचीकूद में राजकीय उमा प्राथमिक विद्यालय डांडा मजयाड़ी की करीना चैंपियन बनीं। रिले रेस में संकुल गैरसैंण प्रथम और संकुल मेहलचौरी द्वितीय रहा। गोला फेंक में वंश-सिया प्रथम और जयन-ममता द्वितीय रहीं। लंबी कूद में ललित-करीना प्रथम और प्रियांशु- श्रुति द्वितीय स्थान पर रहे। लंबीकूद के बालक वर्ग में ललित प्रथम और योगेंद्र द्वितीय रहे। ऊंची कूद में शिवम-करीना प्रथम और लकी मोहन सिंह-आरती दूसरे स्थान पर रही।
रिले रेस में सिमली और झिरकोटी संकुल प्रथम
गौचर। प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के रिले रेस के बालक और बालिका वर्ग में सिमली और झिरकोटी संकुल प्रथम और सोनला संकुल द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नैनीसैंण संकुल प्रथम और झिरकोटी संकुल द्वितीय रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में झिरकोटी विजेता व नौटी संकुल उपविजेता रहा, बालिका वर्ग में नैनीसैंण विजेता व झिरकोटी उपविजेता बना। प्रतियोगिताओं का संचालन दिगंबर सिंह नेगी, संजय सती, विजेंद्र कुंवर, युद्धवीर सिंह, अनसूया प्रसाद, सरोज डिमरी, रेखा नेगी, संगीता बहुगुणा, बीना मैठाणी और नंदन सिंह रावत ने किया। संवाद