फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मनरेगा कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय

Sun, 22 Dec 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। मनरेगा कर्मियों को जुलाई माह से मानदेय नहीं मिला है। परेशान कर्मियों ने राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट को ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विकासखंड कार्यालय पोखरी में तैनात मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वे ग्राम्य विकास विभाग के तहत कार्यरत हैं। ग्राम रोजगार सेवक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, तकनीकी सहायक, उपक्रम अधिकारी सहित अन्य काम उनकी ओर से किए जाते हैं लेकिन जुलाई माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। इतनी महंगाई में वे पिछले पांच माह से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं और परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे साल 2006 से ग्राम्य विकास विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। बार-बार विभाग से नियमितीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने सांसद से मानदेय दिलवाने और नियमितीकरण करवाने की मांग की। सांसद ने इस संबंध में सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें