फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से महाविद्यालय को दी बस

Sun, 18 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को अब आसानी से बस सुविधा मिल सकेगी। छात्र-छात्राओं की महाविद्यालय तक बस सेवा की मांग को लेकर विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने आवागमन के लिए करीब 18 लाख की बस विधायक निधि से उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


अब तक महाविद्यालय आने जाने के लिए छात्र-छात्राओं को करीब नौ किमी पैदल अथवा टैक्सियों में झूूलते हुए जाना पड़ता था।  राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में 550 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन महाविद्यालय नगर से नौ किमी दूर फरकंडे में बनाया गया है।

ऐसे में कई छात्र-छात्राओं को टैक्सियों पर झूलते हुए महाविद्यालय पहुंचना पड़ता है। यही नहीं जंगल का रास्ता होने के चलते यहां छात्राओं को आवागमन करने में भी दिक्कत होती थी। अब बस मिलने से छात्र-छात्राओं को इस मुसीबत से छुटकारा मिलेगा। विधायक डा. मैखुरी ने बताया कि महाविद्यालय के लिए बस दे दी गई है, जिसके संचालन का जिम्मा नगर पंचायत को दिया गया है।
विज्ञापन


इधर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार ने बताया कि जल्द एक कमेटी बनाकर बस संचालन का रूट और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। पंचायत का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ पहुंचाने का होगा। इधर स्थानीय लोगों ने बस सेवा मिलने पर विधायक डा. मैखुरी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें