फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आईटीआई संचालन के लिए कौशल विकास मंत्री से मिले

Tue, 14 Jul 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। चमोली जिले के देवाल और नंदानगर में आईटीआई के शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रदेश के कौशल विकास मंत्री सौरव बहुगुणा को पत्र सौंपा और आईटीआई के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

देवाल में अस्सी के दशक में आईटीआई का संचालन शुरू हुआ। ग्रामीण बताते हैं कि तब यहां मोटर मैकेनिक सहित कई ट्रेड शुरू हुए लेकिन पिछले एक दशक से इस आईटीआई का संचालन बंद है। यहां के युवा आईटीआई करने के लिए कर्णप्रयाग या अन्य जगह जा रहे हैं। वहीं नंदानगर में आईटीआई का संचालन नहीं हो रहा है। विधायक भूपाल राम टम्टा ने मंत्री को अवगत कराया कि युवाओं के भविष्य और स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इन संस्थानों का सुचारू रूप से चलना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही इन दोनों आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन और फिटर जैसे महत्वपूर्ण ट्रेडों को स्वीकृत करने का अनुरोध भी किया। विधायक टम्टा ने बताया कि मंत्री बहुगुणा ने मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें