नंदानगर। सेवा पखवाड़े के तहत सीएचसी नंदानगर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा जांच शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को 227 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 68 लोगों की हाइपरटेंशन और 68 की शुगर जांच, 10 एक्स-रे तथा 92 लोगों की लैब जांच हुई। 20 किशोरियों को मासिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। 49 महिलाओं की सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर तथा 68 लोगों की मुख कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। सर्जन डॉ. भानु प्रताप, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंबरीश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ शिव सिंह राणा सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। संवाद