फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला करने वाले को जेल

Tue, 01 Mar 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलंगी गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी कुंदन राम आर्य ने बताया कि सोमवार देर शाम सिलंगी के ग्रामीणों ने सूचना दी कि सिलंगी तल्ली निवासी प्रेम सिंह (पुत्र केशर सिंह) ने गांव के ही सिलंगी मल्ली कुंदन सिंह (पुत्र इंद्र सिंह) को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

कुंदन राम आर्य ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मामला जमीनी विवाद का था, जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ और प्रेम सिंह ने गुस्से में कुंदन सिंह पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


कुंदन सिंह की पत्नी कुंती देवी ने आरोपी प्रेम सिंह के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करना, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में केस दर्ज कराया।

एसओ कुंदन राम आर्य ने बताया कि शिकायत पर रविवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसे मुंसिफ कोर्ट कर्णप्रयाग में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें