कर्णप्रयाग। ब्लॉक के पारतोली और लुतुड़ूग्वाड़ व बैढुंगा के ग्रामीणों ने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि सड़क निर्माण न होने से कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
लुतुड़ूग्वाड़ और बैढुंगा के विनोद कुमार, राकेश टम्टा, देवेंद्र लाल, हरीश कुमार, दयाराम, पूर्व प्रधान सतेंद्र आदि ने कहा कि लुतुड़ूग्वाड़ और बैढुंगा के लिए चौरासैंण तक एक किमी सड़क की मांग कर रहे हैं। वहीं पारतोली के पान सिंह, भरत सिंह, रविंद्र सिंह, आनंद सिंह, जमन सिंह ने कहा कि किमोली गांव से दो किमी सड़क की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। वहीं कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल का कहना है कि सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। जल्द गांवों में जल्द पहुंचाने की पहल की जाएगी। संवाद