फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ बाजार रहा बंद, मास्टर प्लान के प्रभावितों ने शुरू किया आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



तीर्थयात्रियों ने झेली परेशानी, प्रभावित अशोक टोडरिया बैठे आमरण अनशन पर

बदरीनाथ मास्टर प्लान महायोजना के तहत विस्थापन नीति को स्पष्ट करने की मांग को लेकर मास्टर प्लान संघर्ष समिति और व्यापार संघ की ओर से सोमवार से साकेत तिराहे पर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। मास्टर प्लान से प्रभावित अशोक टोडरिया ने आमरण अनशन शुरू किया। इसके साथ ही पूरे दिनभर बदरीनाथ बाजार भी बंद रखा गया। जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह 10 बजे जुलूस-प्रदर्शन करने के बाद प्रभावित परिवारों ने साकेत तिराहे के किनारे बनाए गए टिन शेड में आमरण अनशन शुरू किया। व्यापार संघ के आह्वान पर बदरीनाथ बाजार को भी बंद रखा गया। पूरे दिनभर बदरीनाथ में बाजार बंद रहा, जिससे धाम में सन्नाटा पसरा रहा। मास्टर प्लान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी, महामंत्री संजय कोटियाल, उपाध्यक्ष दिनकर बाबुलकर, डिमरी पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी और व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी ने कहा कि विस्थापन नीति स्पष्ट न होने के कारण उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित परिवारों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं, लिहाजा प्रभावितों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने के बाद ही आंदोलन को स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




संघर्ष समिति ने विस्थापन नीति स्पष्ट करने, मकान के बदले दो मकान तथा जमीन के बदले दोगुनी जमीन देने, प्रत्येक स्थान का मुआवजा मार्केट रेट पर निश्चित करके चार गुना मुआवजा देने, मास्टर प्लान से बंद हुए क्रुम धारा और प्रह्लाद धारे को शीघ्र खुलवाने के साथ ही कई मांगें शासन के सम्मुख रखीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें