पौड़ी में तिमली बैंड के समीप डाले जा रहे कूड़े में लगी आग- संवाद
चीड़ का जंग और चट्टानी इलाका होने के कारण आग बुझाने में आ रही दिक्कत
वन विभाग और ग्रामीण लगातार जुटे हैं आग बुझाने में
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मसोली क्षेत्र का जंगल तीन दिनों से जल रहा है। आग क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैल गई है। आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम, मसोली व गुणम के ग्रामीण जुटे हुए हैं लेकिन चीड़ का जंगल होने और चट्टानी इलाका होने के कारण कर्मचारियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग से कई हेक्टेयर जंगल जल चुका है।
शुक्रवार देर शाम को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के अंतर्गत जौरासी व मसोली बीट के परतोली बीट में आग लग गई थी। शनिवार से वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है लेकिन रविवार तक आग बुझाई जा सकी है। आग से बड़ी मात्रा में वन संपदा नष्ट हो गई है। चीड़ के जंगल से उठते धुएं से क्षेत्र में धुंध छा गई है। चीड़ के जंगल का सूखा पिरुल बारूद का काम कर रहा है। चट्टानी क्षेत्र में आग को बुझाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं नागनाथ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। जल्द से जल्द आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल में सूखे पत्तों की सफाई कर कंट्रोल बर्निंग भी की जा रही है। विभाग के डिप्टी रेंजर केशव लाल, वन दरोगा मोहन सिंह बत्र्वाल, नंदन बिष्ट, वन आरक्षी दीपक नेगी, खुशवीर भंडारी, फायर कर्मी सहित ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं।