फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में होंगे मांगल गीत और जागर : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
गोपेश्वर में विधायक मनोज रावत से चर्चा करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से केदारघाटी के विलुप्त होते पौराणिक मांगल गीतों और कुंभ के जागरों के संरक्षण की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान केदारघाटी के मांगल गीतों व जागर कार्यक्रम कराने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ विधायक के घर गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान हुई चर्चा में विधायक मनोज रावत ने कहा कि भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में राज्यपाल के सम्मुख केदारघाटी की महिलाओं की ओर से मांगल गीतों व कुंभ जागरों की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन पिताजी के निधन के कारण तीन दिन का शोक होने से यह कार्यक्रम नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि केदारघाटी के पौराणिक जागर आज भी प्रासंगिक हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के वाशिंदों की बोली भाषा में मधुरता है। यहां के मांगल गीत और जागर मन को मोह लेते हैं। कुंभ के आयोजन के दौरान मांगल गीतों और जागरों के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधायक को दी सांत्वना
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को गोपेश्वर में केदारनाथ विधायक मनोज रावत के घर जाकर उनके पिताजी के निधन पर शोक जताया और स्वर्गीय फकीर सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। करीब आधा घंटे तक मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिवार के बीच रहे। मुख्यमंत्री सुबह साढेे़े नौ बजे गैरसैंण से हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचे और करीब सवा दस बजे गैरसैंण के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नवल भट्ट, महावीर सिंह रावत, संदीप झिंक्वाण और विनोद कनवासी आदि मौजूद थे। व्यक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें