फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड में अभी तक समायोजित नहीं किए गए 17 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मठ-मंदिरों को उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड में समायोजित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक मंदिर समिति के 17 कर्मचारियों का समायोजन नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने जल्द उन्हें समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

25 फरवरी वर्ष 2020 को देवस्थानम बोर्ड अस्तित्व में आया। बदरी-केदार मंदिर समिति के तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल ने समिति के विद्यालयों और मंदिरों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 17 प्रशिक्षित युवाओं की नियुक्तियां की थीं। इसके बाद सरकार ने मंदिर समिति को देवस्थानम बोर्ड में तब्दील कर दिया था। छूटे कर्मचारी ममता भट्ट, प्रशांत डिमरी, रेखा लखेड़ा, आशीष खंडूडी, राकेश पंत, कमलेश, बचन सिंह, रीना, विमल, सुरेंद्र नेगी, अंकिता, विशाल, दीपक, ऋतु कोठियाल, अनूप, दीपक कुमार, राजेश आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री, देवस्थानम बोर्ड के उपाध्यक्ष सतपाल महाराज, बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन और सदस्य व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट से कई बार समायोजित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। इधर, देवस्थानम बोर्ड के सदस्य महेंद्र भट्ट का कहना है कि जल्द ही बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें छूटे 17 कर्मचारियों के समायोजन पर चर्चा होगी। बोर्ड में इन कर्मचारियों को लिए जाने की पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें