फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अयोध्या के लिए डिम्मर गांव से महंत सिंह दो लोग रवाना

Thu, 18 Jan 2024 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग में डिम्मर के टटेश्वर महादेव मंदिर में डिम्मर, विद्यपीठ, टटासू व सैंण की महिलाओं ने भजन कीर्तन कर कलश यात्रा निकाली। साथ ही श्रीराम को भेंट अर्पित करते हुए मंदिर के महंत योगेशानंद महाराज व डिम्मर के ग्रामीण सुरेश डिमरी को अयोध्या के लिए विदा किया।
विज्ञापन

अयोध्या जाने से पूर्व बाबा योगेशानंद महाराज ने मंदिर परिसर में नीम का पौधा रोपित किया। वहीं विधायक अनिल नौटियाल व लोगों ने सिमली पैदल पुल से मंदिर के आसपास वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर में श्री राम चरित मानस और सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर प्रकाश डिमरी, गोपी डिमरी, रमेश मैखुरी, संदीप डिमरी, राखी डिमरी, संतोष डिमरी, सुभाष चमोला, समीर मिश्रा, विनोद नेगी, राजेंद्र डिमरी, आशा डिमरी, पंकज डिमरी, उमेश खंडूड़ी, संदीप डिमरी, नरेश खंडूड़ी, संजय डिमरी, विजयराम डिमरी, चेतन मनूड़ी, शशि देवी, गंगा देवी, संतोषी खंडूड़ी, मंजू देवी, राधा देवी, मधु देवी मौजूद थे। वहीं पाबौ में ब्लॉक के मां भगवती भराड़ी देवी व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। भरत रावत के नेतृत्व में सफाई अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें