फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महंत एश्वर्यनाथ महाराज बने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। उमा माहेश्वर आश्रम कर्णप्रयाग के महंत एश्वर्यनाथ महाराज को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनके मिश्रा द्वारा एश्वर्यनाथ महाराज को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर साधु, सतों व स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर महंत एश्वर्यनाथ महाराज ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि जल्द उत्तराखंड के समस्त गांवों, कस्बों व मंदिरों का भ्रमण कर हिन्दू धर्म का प्रचार किया जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा राज्य में जीर्ण-शीर्ण हो चुके मंदिरों व वेद विद्यालयों का जीर्णोधार कर नए वेद विद्यालयों की स्थापना व गोशालाओं का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा 1915 में हरिद्वार में मांग गंगा के तट पर बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वीर सावरकर की सोच को आगे बढ़ाने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उमा माहेश्वर आश्रम भारत माता के जयघोष के नारों के साथ गूंज उठा। आश्रम में पहुंचे साधु-संतों ने मंहत एश्वर्यनाथ महाराज को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें