गैरसैंण। रविवार अपराह्न बाद अचानक आगरचट्टी के पास चीड़ के जंगल में आग लग गई। सूचना पर फाॅरेस्ट गार्ड प्रीतम सिंह नेगी के साथ वाचर गब्बर सिंह व नीरज ने मौके कर पहुंच कर आग बुझाना शुरू किया। कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। वन दरोगा अवतार सिंह रावत ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। चीड़ के जंगल में हल्की नमी होने के कारण शीघ्र आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद