फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मां ज्वाला देवी की डोली ने ढोल दमाऊं की थाप पर किया नृत्य

Tue, 23 Jan 2024 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। कठूड़ क्षेत्र की आराध्य देवी मां ज्वाला की दिवारा यात्रा गोपेश्वर पहुंची। इस दौरान मां ज्वाला की डोली ने ढोल दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और भक्तों को दर्शन दिए। मां ज्वाला की डोली इन दिनों गांव-गांव में भ्रमण कर रही है। मंगलवार को सुबह पुजारी पंडित दिनेश थपलियाल ने मां ज्वाला की विशेष पूजाएं की। इसके बाद पंच पूजा हुई। ध्याणियों ने मां ज्वाला को चुनरी और शृंगार सामग्री भेंट की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि मां की डोली गैर, टंगसा, नगर, दोगड़ी, कांडई, बमियाला, सिरों और सिणजी गांव का भ्रमण करने के बाद 7 फरवरी को कठूड़ गांव में पहुंचेगी। 10 फरवरी से ज्वाला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा होगी जिसके बाद डोली मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेगी। इस मौके पर यशवंत बर्त्वाल, मोहन बर्त्वाल, विरेंद्र सिंह, लखपत सिंह कनवासी, देवी प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, विनोद बिष्ट, रजपाल सिंह बिष्ट और धर्म सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें