फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: कई दिन से धधक रहे नागनाथ रेंज के जंगल, विकराल हो रही आग

Tue, 23 Jan 2024 01:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी(चमोली)

सार

वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन चीड़ का जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिनों से केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। जौरासी, मसोली बीट के जंगल में लगी अब विकराल होते हुए बागनाथ बीट तक पहुंच गई है। वनाग्नि से क्षेत्र में कई हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं लेकिन वन विभाग अभी तक आग नहीं बुझा पाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को जौरासी बीट के जंगल में आग लग गई थी। शनिवार से वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन चीड़ का जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। जौरासी व मसोली बीट के अंतर्गत ऐला, परतोली व लखड़ी तोक के चीड़ के जंगल जल चुके हैं और आग विकराल होते हुए अब बामनाथ बीट के जंगल में पहुंच गई है। वन कर्मी व क्षेत्रीय ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस जंगल में आग बुझाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Chamoli News: तीन दिन से जल रहा मसोली का जंगल, बढ़ती जा रही आग
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार जल रहे जंगल से क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर का कहना है कि आग बुझाने में टीम जुटी हुई है। फायर बर्निंग कंट्रोल का कार्य भी किया जा रहा है जिससे आग दूसरे क्षेत्र में न फैले। विभाग के डिप्टी रेंजर केशव लाल, वन दरोगा मोहन सिंह बत्र्वाल, वन दरोगा नंदन बिष्ट, आनंद सिंह, बीरेंद्र सिंह, वन आरक्षी ममता नेगी, सुखवीर भंडारी, ममता नेगी, दीपक नेगी सहित फायर वाचर, गुणम व मसोली गांव की महिलाएं व पुरुष जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें