फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो माह के लिए 1.15 करोड़ में बिकी शराब की दुकान

Tue, 28 Jan 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। गैरसैंण में संचालित शराब की दुकान का आवंटन 1.15 करोड़ में कर दिया गया है। यह दुकान सिर्फ दो माह 31 मार्च तक के लिए दी गई है।
विज्ञापन

गैरसैंण में शराब की दुकान का संचालन करने वाले अनुज्ञापी ने समय पर अधिभार जमा नहीं किया था जिस पर डीएम संदीप तिवारी ने दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

अब दुकान का फिर से आवंटन किया गया है। सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी करने के बाद सोमवार को तीन आवेदकों ने आवेदन किए। पहला जयप्रकाश ने 94 लाख, दूसरा राकेश सिंह ने 90 लाख और तीसरा पदम सिंह ने 95 लाख के लिए आवेदन किया। मगर इनकी ओर से निर्धारित राजस्व प्राप्त नहीं होने पर नेगोशिएशन कर बोली लगाई गई जिसमें पदम सिंह ने सबसे अधिक एक करोड़ 15 लाख 50 हजार की बोली लगाई। इसके बाद उन्हें दुकान का आवंटन 31 मार्च तक के लिए कर दिया गया। इन दो माह में पदम सिंह को यह धनराशि जमा करनी है। दुकान आवंटन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम आरके पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक अराधना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें