फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गुलदार दिनदहाड़े सड़क पर, कुत्ते पर हमला, क्षेत्र में दहशत

Sat, 06 Dec 2025 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार दिनदहाड़े सड़क पर, कुत्ते पर हमला, क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन

लैंसडौन। सड़क पर खुलेआम घूम रहे गुलदार ने शनिवार सुबह लोगों में दहशत फैला दी। सुबह करीब 7:15 बजे डिग्गी लाइन वाल्मीकि बस्ती के निकट कैंट स्कूल की ओर जा रही मुख्य सड़क पर गुलदार ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ता किसी तरह पकड़ से बच निकला, लेकिन यह पूरी घटना वाल्मीकि बस्ती निवासी तुषार और कुछ राहगीरों ने अपनी आंखों से देखी, जिससे उनके रोंगटे खड़े हो गए। घटना के दौरान कैंट स्कूल की ओर से एक बाइक सवार भी पहुंच रहा था, जो कुछ दूरी पर ही रुक गया। कुत्ता बचते ही गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार शाम भी गुलदार ने सड़क पर दस्तक दी थी। डेरियाखाल से लैंसडौन आ रहे स्कूटी सवार ध्रुव गुप्ता और धीरज वर्मा को सेना के गोल्फ कोर्स स्थित ट्रेनिंग कैंप के पास कोटद्वार–लैंसडौन मुख्य मार्ग पर गुलदार सामने दिखा। दोनों ने तत्काल स्कूटी रोक ली और गुलदार के हटने के बाद ही आगे बढ़ पाए। सड़क पर गुलदार की लगातार मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में दहशत बढ़ गई है और राहगीरों को अपनी सुरक्षा की चिंता लगातार सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें