फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लक्ष्मी नारायण क्लब ने 8 विकेट से जीती लीग

Sun, 08 Feb 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गौचर के खेल मैदान में जनपद चमोली की सीनियर क्रिकेट जिला लीग के पांचवें मुकाबले में लक्ष्मी नारायण क्रिकेट क्लब ने न्यू स्टार क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया। मुकाबले में चार विकेट लेने वाले आशुतोष कोहली मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

सीनियर जिला क्रिकेट लीग के पांचवें मैच में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 116 रन बनाए। आयुष्मान ने 34 रन तथा गिरीश रतूड़ी ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्मी नारायण क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आशुतोष कोहली ने 4 विकेट, उमंग सिंह ने 3 विकेट तथा ध्रुव बिष्ट ने 2 विकेट लिए। 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्मी नारायण क्लब ने 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। लक्ष्मी नारायण क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाज रोशन कोरंगा ने 39 और सचिन सती ने 24 रन बनाए। आशुतोष कोहली मैन ऑफ द मैच रहे। प्रकाश बुटोला एवं नवीन खंडूड़ी अंपायर रहे। इस अवसर पर पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष पवन भंडारी, किरण शाह, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी, प्रकाश बुटोला एवं प्रदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें