फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन फटने से भूस्खलन, कई खेत तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान की लीकेज पेयजल लाइन फटने से ग्राम पंचायत डिम्मर के टटासू और विद्यापीठ बस्ती में हुए भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के मलबे से ग्रामीणों के उपजाऊ खेत तबाह हो गए और विद्यापीठ बस्ती से सैंण जाने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के डर के मारे लोगों ने रतजगा किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान डिम्मर राखी डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी, सरोज डिमरी आदि ने बताया कि तीन माह से टटासू गदेरे के स्रोत से विद्यापीठ आने वाली पाइप लाइन में रिसाव हो रहा था। जल संस्थान के अधिकारियों ने लीकेज पाइप पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर एक पाइप से जोड़कर अपने कार्यों की इतिश्री कर ली थी। शुक्रवार रात को विद्यापीठ आवासीय बस्ती के ऊपर से पाइप लाइन में पानी का तेज प्रेशर आया जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और भूस्खलन के मलबे से ग्रामीणों के खेत तबाह हो गए। उमा प्रसाद डिमरी, महेश चंद, शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, आशुतोष डिमरी, प्रकाश डिमरी की दाल की फसल और कई पेड़ मलबे में दब गए। जिला पंचायत की ओर से बनाया गया सीसी मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन से अब आवासीय बस्ती भी खतरे की जद में आ गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से ग्रामीणों को क्षति का मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग दुरुस्त करने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इधर जल संस्थान कर्णप्रयाग के ईई मुकेश कुमार ने बताया कि पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। नायब तहसीलदार कर्णप्रयाग मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें