फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण से खतरे की जद में भवन

Wed, 06 Jul 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
अलकनंदा से हो रहे भू-कटाव से खतरे की जद में पहुंचा गोपेश्वर का कोठियालसैंण मोहल्ला। यहां कई घरों को भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण कार्य के चलते चमोली कस्बे के अपर चमोली स्थित आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। जिससे यहां लोग हल्की बारिश में भी दहशत में जीने को मजबूर हैं। लोगों ने बीआरओ से शीघ्र यहां पुस्ता निर्माण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कस्बे में इन दिनों बीआरओ की ओर हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। लेकिन हिल कटिंग के बाद पहाड़ी पर पुस्तों का निर्माण न किए जाने से बीती 30 जून को हुई बारिश से यहां भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।

अपर चमोली निवासी नयन सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह, दिनेश सती, राजेश्वरी देवी, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, संजय सिंह, सुजान सिंह, जानकी देवी, राजेश्वरी देवी व विजेंद्र रावत के आवासीय भवन खतरे की जद में है। भवन स्वामियों का कहना है कि शीघ्र पुस्तों का निर्माण नहीं किया जाता तो यहां आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


इधर, बीआरओ के कमान अधिकारी रुप ज्योति दास का कहना है कि चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग के साथ प्लम वाल बनाई जा रही हैं। साथ इसके ऊपरी हिस्से में क्रेट वाल का निर्माण शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें