फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली लैंडस्लाइड :पुश्तैनी घर दरके, खेत में टेंट में लगाकर कट रहे दिन-रात, बिजली नहीं, जानवरों का खतरा

Wed, 14 Oct 2026 01:12 PM IST
Renu Saklani अशोक चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, नंदासैंण (चमोली)

सार

भूस्खलन के खतरे ने सिमल्ट गांव के चार परिवारों को अपने ही घरों से दूर कर दिया है। पुश्तैनी मकानों में दरारें आने के बाद ग्रामीण खेतों में लगाए गए टेंट में रहने को मजबूर हैं। बिजली की व्यवस्था नहीं होने से रात का अंधेरा और घर खोने की चिंता उनकी मुश्किलें बढ़ा रही है।
विज्ञापन
टेंट में रहने को मजबूर लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमल्ट गांव में भूस्खलन की चपेट में आए चार परिवार टेंट में रहकर दिन-रात गुजार रहे हैं। मगर टेंट में बिजली की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को रात के समय डर सता रहा है। वहीं अपने पुश्तैनी घरों को खोने की चिंता भी हर वक्त बनी हुई है।

सिमल्ट गांव में अभी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित चार परिवारों को रीना देवी, कमला देवी, विमला देवी और मुन्ना लाल को टेंट उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीण खेत में टेंट लगाकर रातें काट रहे हैं। टेंट में रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो चुकी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


रीना देवी, कमला देवी आदि ने कहा कि टेंट में बिजली ही नहीं है। खेतों में होने की वजह से जंगली जानवर सुअर, गुलदार आदि का खतरा बना रहता है। आखिर कब तक ऐसे ही टेंटों में रहना पड़ेगा। वहीं उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने बताया कि सिमल्ट के प्रभावितों से लगातार संपर्क में हैं। ग्रामीणों को जो भी दिक्कतें हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें