फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से नीचे कूदी महिला, चोटिल

Sat, 06 Feb 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक विवाहिता की ओर से पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।  हालांकि पुल से कूदी महिला को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। महिला की हालात सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुंदन राम आर्य ने बताया कि शनिवार शाम पौने चार बजे सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे पर गडोली पुल से एक महिला नीचे कूद गई है।

 इस पर मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को निकाला गया। थानाध्यक्ष राम ने बताया कि महिला की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिस पर महिला का पति घर से सड़क की ओर भाग रहा था।

पति को भागता देख महिला पति से तेज दौड़ लगाती हुई पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। सूखे गदेरे में पत्थरों से महिला के पैर सहित शरीर चोटिल हुआ है, उसे सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें