कर्णप्रयाग। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाॅक के लिए तीन नए एमबीबीएस डॉक्टर मिले हैं। इनकी विभिन्न अस्पतालों में तैनाती के अलावा चारधाम यात्रा में भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
चारधाम यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गौचर बैरियर में स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। यहां चारधाम यात्रियों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जहां चिकित्सक की तैनाती के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है जबकि कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित ट्रामा सेंटर में हेल्थ एटीएम की सुविधा दी गई है। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. हरीश थपलियाल ने बताया कि अभी तीन नए डॉक्टर मिले हैं जिनकी तैनाती पीएचसी गौचर और दुर्गम क्षेत्र जस्यारा के साथ ही सिमली महिला बेस में हुई है। इनकी सेवाएं चारधाम यात्रा में भी ली जाएंगी। कहा कि कर्णप्रयाग और गौचर के अस्पताल यात्रा मार्ग पर नहीं होने के कारण गौचर बैरियर और ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण सहित दवाओं की पूरी व्यवस्था की गई है। संवाद