नंदानगर। शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को नंदानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात को हिमांशु (20), वीरेंद्र सिंह (24) व प्रकाश (19) तीनों निवासी ग्राम बंगाली नगर क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की बाइक को भी सीज कर दिया गया। संवाद