लोहाजंग मेले में कर्णभूमि कला मंच व अन्य ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन कर्णभूमि कला मंच के दिनेश बुग्याली व योगिता पंवार ने शानदार प्रस्तुति रही। कला मंच की ओर से प्रस्तुत जेठा जी म्यारा हला न कर... और सांवरी सांवरी तेरा खुट्यूं का झांवरी... पर दर्शक झूम उठे। वहीं लोकगीत व लोकनृत्य में ममंद कुलिंग प्रथम, मुंदोली राइडर्स क्लब द्वितीय और लोहाजंग तृतीय रहा।
सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने किया। प्रमुख ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के वाहक होते हैं। तीसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्णभूमि कला मंच, लोकगायक कुंदन मास्टर, मुरली मनोहर उप्रेती, राइडर्स क्लब मुंदोली, ममंद कुलिंग, मुंदोली, सुया वांक के कलाकारों की ओर से मेरी माता भवानी तु दैंणी ह्वैजे..., जेठा जी म्यारा हला न कर..., डॉडा चली जौला चकोर..., सात समुंद्र पार च जाण ब्वे..., सांवरी सांवरी मेरा खूटा का झावंरी... आदि की प्रस्तुति दी गई। समारोह में मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, राजेंद्र बिष्ट, एडवोकेट प्रेम सिंह दानू, महिपत सिंह, भुवन बिष्ट, कै. मेहरवान सिंह, बख्तावर सिंह, खड़क दानू, रघुवीर सिंह, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।