फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एनसीसी दिवस मनाया गया

Mon, 25 Nov 2024 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई की ओर से 76वां एनसीसी दिवस मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीएन खाली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पंघाल ने कहा कि हर कैडेट्स को हमेशा अनुशासन में रहकर राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की ओर से रंगोली, गायन, संगीत, नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. स्वाति सुंदरियाल, डॉ. हिना नौटियाल और एनसीसी के कैडेट्स आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें