फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जोशीमठ नगर में दिनभर लगता रहा जाम, यात्री परेशान

Wed, 06 Sep 2023 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नृसिंह मंदिर मार्ग सुचारु होने में अभी दस दिन लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। नगर जोशीमठ में दिनभर वाहनाें की आवाजाही से जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यहां रुक-रुककर वाहनों का जाम लगता रहा, जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आ रहे और दर्शन कर अपने गंतव्य को जा रहे तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नृसिंह मंदिर मार्ग सुचारु होने में अभी दस दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने पर जोशीमठ नगर में वनवे व्यवस्था लागू होती है। बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों को नृसिंह मंदिर मार्ग से भेजा जाता है जबकि धाम की ओर से आने वाले वाहनों की नगर क्षेत्र से भेजा जाता है। सड़क धंसने के कारण बीते एक अगस्त से नृसिंह मंदिर मार्ग बंद पड़ा है। यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से पुश्ता बनाया जा रहा है। ऐसे में आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही नगर क्षेत्र की करवाई जा रही है। जोशीमठ नगर में सड़क बेहद संकरी है जिससे यहां बार-बार जाम लग रहा है। बुधवार को भी यहां सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। वहीं लाेनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि नृसिंह मंदिर मार्ग को सुचारु होने में अभी दस दिन का समय लगेगा। बारिश के चलते काम में व्यवधान पैदा हुआ। पुश्ता निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें