फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Sun, 27 Aug 2023 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पीपलकोटी। संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी और चमोली तहसील की टीम ने पीपलकोटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि अब धूप खिलने से मलबा सूख गया है और धूल का गुबार उड़ रहा है।
विज्ञापन

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पीपलकोटी नगर पंचायत परिसर, मायापुर, गडोरा, कौड़िया, अमरपुर, सल्ला, रैतोली क्षेत्र का भ्रमण किया। शंभू प्रसाद सती ने बताया कि अतिवृष्टि से नगर पंचायत पीपलकोटी का परिसर और भवन मलबे से भरा है। मायापुर, गडोरा और पीपलकोटी में धूल का गुबार उड़ रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, बंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, हरीश पुरोहित, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत, कानूनगो दलबीर चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक एमएस नेगी, भुवन लाल और विजय मलासी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें