फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी समय से नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद खोला मार्ग

सार

चमोली जिले में रविवार देर रात हुई बारिश से दो किमी जिलासू-गिरसा मार्ग दो स्थानों पर पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया।सोमवार को जेसीबी का टायर पंचर होने से वह समय से नहीं पहुंच सकी तो ग्रामीण खुद ही कुदाल, फावड़े और गेंती लेकर सड़क खोलने में जुट गए।इस पर जेसीबी सूचना पर पहुंची और मार्ग खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में रविवार देर रात हुई बारिश से दो किमी जिलासू-गिरसा मार्ग दो स्थानों पर पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया। सोमवार को जेसीबी का टायर पंचर होने से वह समय से नहीं पहुंच सकी तो ग्रामीण खुद ही कुदाल, फावड़े और गेंती लेकर सड़क खोलने में जुट गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सड़क से गिरा मलबा हटाया और छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। कुछ समय बाद जेसीबी आई और मार्ग बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

गिरसा गांव के जितेंद्र पंवार ने बताया कि रविवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। सोमवार को गिरसा, लंगासू, जिलासू गांवों के लोग जिलासू-गिरसा मार्ग से कर्णप्रयाग, देहरादून, गोपेश्वर आदि स्थानों को जाने के लिए वाहनों से निकले तो सड़क पहले एक जगह बंद मिली। इस पर ग्रामीणों ने सुबह छह बजे लोनिवि के अधिकारियों को जेसीबी भेजने के लिए फोन किया, लेकिन आते समय रास्ते में जेसीबी का टायर पंचर हो गया। इस पर वाहन चालक और मालिक अपने घरों में गए और बेलचा, कुदाल, सब्बल लेकर सड़क खोलने में जुट गए। जितेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने आठ बजे काम शुरू कर सुबह 9:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी। हालांकि उसके कुछ समय बाद जेसीबी मौके पर पहुंची और सड़क से पूरी तरह मलबा हटाकर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। इसके बाद जब ग्रामीण आगे बड़े तो दूसरी जगह भी मार्ग बंद मिला। इस पर जेसीबी सूचना पर पहुंची और मार्ग खोल दिया। वहीं लोक निर्माण विभाग पोखरी (चमोली) के जेई राहुल सिंह ने कहा कि जेसीबी ने जिलासू-गिरसा मार्ग खोल दिया है। अब यहां बड़े वाहन भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें