फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र मिला बंद

विज्ञापन
गोपेश्वर जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को शीघ्र केंद्र के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी काउंटर के पास सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सर्जन चेंबर और औषधी भंडार कक्ष के बाहर गंदगी पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शीघ्र अस्पताल के चारों ओर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को छोड़कर बिना कोविड टेस्ट किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड न किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से होमगार्ड के जवानों की डिमांड की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में मौजूदा समय में छह कोरोना मरीज भर्ती हैं। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में एक आकस्मिक दवा केंद्र भी स्थापित किया जाए।
तीन चिकित्सक निकले कोरोना पॉजिटिव
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय में मरीजों का पंजीकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें तीन चिकित्सकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने चिकित्सालय को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए और पंजीकरण काउंटर पर अन्य स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें