फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी आइवरमेक्टिन दवा’

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर परिवार को आइवरमेक्टिन दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिले में वृहद स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बीएलओ के माध्यम से हर परिवार तक आइवरमेक्टिन दवा पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कि स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से जहां भी कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं, वहां पर यह दवा दी जा रही है। राज्य स्तरीय क्लीनिकल तकनीकी समिति की संस्तुति के बाद संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने और इसके गंभीर रूप लेने से पहले हर परिवार में 10 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए तीन दिनों के लिए आइवरमेक्टिन दवा दी जानी है, जिसमें 10 से 15 वर्ष के बच्चों को 3 गोली और 15 से अधिक आयु वर्ग के लिए 6 गोली दी जा रही है। कहा कि ब्लाक स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इसकी किट तैयार कराई जाए और स्वास्थ्य विभाग के अलावा बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से जल्द से जल्द सभी लोगों तक दवा का वितरण सुनिश्चित किया जाए। जो लोग पिछले एक माह में आइवरमेक्टिन दवा ले चुके हैं वे बिना चिकित्सा परामर्श के यह दवा न लें। डीएम ने कहा कि जिले में एक सप्ताह में विभिन्न संस्थानों से 70 ऑक्सीजन सिलेंडर व 68 कंसेट्रेटर मशीन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन मशीनों को जिला अस्पताल के साथ ही सभी कोविड केयर सेंटर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें