फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीबीपी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 59वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल औली ने शनिवार को आईटीबीपी का 59वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सहायक सेनानी पंकज कुमार शाह परेड कमांडर के नेतृत्व में भव्य परेड हुई। आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक व स्कीइंग संस्थान औली के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली। इस दौरान बॉलीवुड के निर्देशक व निर्माता विशाल भारद्वाज भी आईटीबीपी के जवानों के बीच पहुंचे और उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में बल देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है साथ ही आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहा है। सहायक सेनानी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज ही के दिन आईटीबीपी की स्थापना हुई थी। इन सालों में बल ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न रैंकों के 150 पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें