फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ कालेज का सीमांकन

Thu, 30 Mar 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
Demarcation of college - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को चमोली तहसील प्रशासन की टीम ने गोपेश्वर महाविद्यालय का सीमांकन कार्य किया गया। प्रशासन ने विवादित सीमा क्षेत्र में कंटीले तारों से घेरबाड़ की। इस दौरान कई बार अतिक्रमणकारियों ने तहसील प्रशासन की टीम को खरी-खोटी भी सुनाई। कार्य के दौरान क्षेत्र में धारा 144 लागू रही। 
विज्ञापन

     
चमोली महाविद्यालय की कुछ भूमि पर स्थानीय लोगों की ओर से अतिक्रमण किया गया था। यहां से अवैध अतिक्रमण हटाने और महाविद्यालय के सीमांकन की मांग महाविद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं की ओर से की जा रही थी।

बीते 19 मार्च को चमोली तहसील के अधिकारियों ने जीआईसी की ओर से महाविद्यालय की भूमि का सीमांकन कार्य शुरू किया था, लेकिन कार्य में प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली और काम रुक गया। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने 27 मार्च को चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


तब एसडीएम अभिषेक रुहेला ने छात्रों को 30 मार्च को सीमांकन कार्य करवाने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने महाविद्यालय प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा व अन्य स्टाफ के साथ सीमांकन को लेकर चर्चा की। दोपहर बारह बजे एक निजी विद्यालय के समीप से सीमांकन कार्य शुरू हुआ।

भूमि विवाद को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी। छात्र-छात्राओं को भी विवादित स्थल से सौ मीटर पहले ही रोक दिया गया। विवादित क्षेत्र में लोहे के इंगल और कंटीले तारों से घेरबाड़ की गई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के साथ प्रशासन की टीम की कई बार नोक-झोंक भी हुई, लेकिन तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने घेरबाड़ कार्य जारी रखा।

प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा ने तहसील की टीम से महाविद्यालय की भूमि पर हुए निर्माण कार्य के ध्वस्तीकरण की मांग भी उठाई है। दो बजे तक प्रशासन ने तीन सौ मीटर क्षेत्र में घेरबाड़ की। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार भूमि महाविद्यालय के दस्तावेजों में शामिल है, जिसके आधार पर सीमांकन कार्य किया गया। इसके बावजूद बाहरी व्यक्ति की ओर से सीमा का उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें