90 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा, दिसंबर माह में बनकर हो जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिंचाई विभाग का उपखंड कार्यालय जल्द अपने नए भवन में शिफ्ट होगा। नए भवन का लगभग 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिसंबर माह में नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा। भवन में रंगरोगन सहित पहुंच मार्ग का कार्य किया जा रहा है। यहां करीब 94 लाख की लागत से सिंचाई विभाग के उपखंड कार्यालय का भवन तैयार किया जा रहा है।
तहसील जिलासू के देवतोली क्षेत्र में सिंचाई विभाग का उपखंड कार्यालय दो दशक से अधिक पुराना है। पुराना होने के चलते यहां प्रशासनिक भवन और आवासीय भवन लगातार जीर्ण-शीर्ण हो रहे थे। कार्यालय के भवनों और आवासों के छत टिन शेड के बने हुए थे जो लगातार खराब होकर खराब हो रहे थे। साथ ही पुराना होने के चलते आवासीय भवन सहित कार्यालय कक्ष भी दिन-प्रतिदिन बदहाल होता जा रहा था। ऐसे में विभाग की ओर से पुराने भवन के पास खाली पड़ी 400 वर्ग मीटर पर नया भवन बनाया जा रहा है। मई माह में विभाग की ओर से यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वर्तमान में चार कार्यालय कक्षा-कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं भवन पर रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही भवन के पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने कहा कि नया भवन बनने से सभी कर्मचारियों और अधिकारियों काे लाभ मिलेगा। दिसंबर माह तक कार्य पूरा हो जाएगा और उसके बाद कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट भी कर दिया जाएगा।