फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में की सघन चेकिंग, माणा गांव तक की गई गश्त

Tue, 12 May 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलिस व एटीएस ने चलाया सुरक्षा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस, एटीएस व 7 असम एटीएस ने धाम में संयुक्त रूप से सुरक्षा अभियान चलाया। विभिन्न जगहों पर चेकिंग की गई और हर संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

धाम में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पांस व किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से निरीक्षण व चेकिंग अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई। धाम के प्रवेश बिंदु देव दर्शनीबैरियर पर हर वाहन को चेक किया और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई। प्रथम गांव माणा तक सुरक्षा बलों ने गश्त की। सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद करते हुए सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें