फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में बाहर से तुलसी लेकर आने पर लगेगा 21 हजार जुर्माना

Mon, 11 May 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बामणी गांव में महिलाओं ने बैठक कर लिया निर्णय, टैक्सी यूनियन को भेजा पत्र
विज्ञापन

कहा-बाहर के ग्रामीण क्षेत्रों से धाम में हो रही है तुलसी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बामणी गांव की महिलाओं ने बदरीनाथ धाम में बाहर से आने वाली तुलसी पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। महिलाओं ने इस संबंध में टैक्सी यूनियन को पत्र भेजा। उन्होंने कहा यदि किसी वाहन में तुलसी के कट्टे पाए जाते हैं तो उनपर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में तुलसी का विशेष महत्व है। भगवान बदरीविशाल के शृंगार से लेकर चढ़ाने में तुलसी का उपयोग होता है। क्षेत्र के लोग बड़ी तादात में तुलसी माला बनाकर बेचते हैं। कुछ वर्षों से बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने से इसकी मांग काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए बाहर के ग्रामीण क्षेत्रों से धाम में तुलसी की सप्लाई होने लगी लेकिन अब बामणी गांव की महिलाओं ने इसपर सख्त ऐतराज जताते हुए धाम में बाहर से आने वाली तुलसी को प्रतिबंधित कर दिया है। ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल व अन्य महिलाओं की रविवार को हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। बामणी गांव की महिलाओं ने टैक्सी यूनियन को पत्र भेजा है जिसमें स्पष्ट लिखा है कि यदि किसी वाहन में तुलसी लाई जाती है तो वे वाहन चालक पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाएंगे। बदरीनाथ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि बामणी गांव की महिलाओं ने बदरीनाथ धाम में बाहर से किसी भी वाहन में तुलसी लाने पर 21 हजार जुर्माना लगाने की बात कही गई है। सभी वाहन चालकों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पत्र में बामणी गांव की ग्राम प्रधान, महिला मंगलदल व सरपंच के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें