फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दुर्घटना वाले क्षेत्रों में लगाएं क्रश बैरियर

Mon, 12 Aug 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि पिछले तीन माह में जिन स्थानों पर वाहन दुर्घटनाएं हुईं वहां पर क्रश बैरियर, रिफ्लेक्टर, साइनेज लगाए जाएं।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि बरसात के कारण सड़कों पर हुए गड्ढों को तुरंत भरा जाए। सड़क निर्माणदायी संस्थाएं अपनी सड़कों का नियमित निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान जिस भी सड़क पर दुर्घटनाओं के जो कारण सामने आए हैं उनका तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने वाहनों की नियमित चेकिंग के भी निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान, सीओ पुलिस प्रमोद शाह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र सहित तहसीलों से एसडीएम व अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें