फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कृषि भूमि के बचाव के लिए लगाएं तारबाड़

Wed, 07 Jan 2026 10:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ग्राम पंचायत सुया की आम बैठक में ग्रामीणों ने सरकार से जंगली जानवरों से कृषि भूमि को बचाने के लिए तारबाड़ व सोलर लाइट लगाने की मांग की गई।

बैठक में शिक्षा विभाग, राजस्व व वन विभाग के कर्मियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

ग्रामीणों ने कहा कि यहां संचालित आदर्श जूहा. में मानक के अनुसार शिक्षक नहीं होने से विद्यालय बंद होने की स्थिति में है।

पंचायत भवन को ग्राम सचिवालय के तर्ज पर बनाने, सुया व घेस मोटर मार्ग को जोड़ने के लिए मोटर पुल स्वीकृत करने, लाटू मंदिर सुया से बगड़ीखोल तक तीन किमी सड़क स्वीकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हेमा रौथाण, मदन मोहन, महिपाल सिंह, रेखा देवी, प्रदीप बिष्ट, खिल्पा देवी, दलबीर राम, सुनैना देवी, प्रियंका, बसंती, कमला, सुरमा, कविता, सुमन, चंद्रा, महादेवी, गंगा ,सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें