फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर जांच के निर्देश

Wed, 07 Jan 2026 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार के तहत पोखरी ब्लॉक परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मयाणी निवासी फते सिंह ने भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर एसडीएम सोहन सिंह रागड़ ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिविर में 100 से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बाल विकास विभाग ने दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट दी। इस दाैरान कई समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा व भानु प्रकाश ने पालीहॉउस न मिलने की शिकायत की। जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा ने सीएचसी पोखरी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे तकनीशियन न होने की शिकायत की। बीडीसी सदस्य ईश्वर नेगी ने सिमखोली-चोपड़ा सड़क की खराब स्थिति की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें