गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने लोनिवि के साथ जिला योजना के नए प्रस्तावों और इस वित्तीय वर्ष में किए कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने आगामी जिला योजना में औचित्यपूर्ण प्रस्ताव रखने और पौराणिक यात्रा मार्गों के प्रस्ताव भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि का शत प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। यदि अवमुक्त धनराशि को व्यय नहीं कर पा रहे हैं तो उसकी समय पर जानकारी दें, ताकि उस धनराशि को अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा सके। डीएम ने कहा कि लोनिवि बैंड के पास खाली जमीन पर पूल्ड आवास का प्रस्ताव बनाएं और आठ मार्च तक उपलब्ध कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी सहित सभी लोनिवि के डिविजनों के अभियंता मौजूद रहे। संवाद