गोपेश्वर। पुलिस लाइन गोपेश्वर में बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल का जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उद्घाटन किया। इस हाॅल का विशेष रूप से पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के साथ ही आम लोग भी नियमित रूप से हिस्सा ले सकते हैं।
एसपी ने कहा कि पुलिस का स्वस्थ और फिट रहना जरूरी है। खेलकूद न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस व उनके परिजनों के अलावा स्थानीय बालक-बालिकाएं भी नियमित रूप से यहां आकर खेल गतिविधि में भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, सीएफओ गिरीश बिष्ट सहित अन्य पुलिस कर्मी व उनके परिजन मौजूद रहे। संवाद