फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर के व्यापारियों ने धुर्मा गांव में बांटी राहत सामग्री

Tue, 23 Sep 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर। आपदा प्रभावित धुर्मा गांव में नंदानगर के व्यापारियों व युवाओं ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। व्यापारियों ने ग्रामीणों से कहा कि वे आपदा पीड़ितों के साथ खड़े हैं। उनको मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नंदानगर व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह ने युवा साथियों के साथ स्थानीय व्यापारियों की मदद से धुर्मा गांव तक पैदल चलकर राशन व अन्य सामग्री पहुंचाई। उन्होंने सभी प्रभावितों से मुलाकात की। कहा कि आपदा की इस घड़ी में हर किसी को पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह, सुदर्शन सिंह, दौलत सिंह, राजेश तिवारी, विक्रम लिंगवाल, विक्रम सिंह, आदित्य बिष्ट, देवकी देवी, सुशीला, अंबी देवी और पूजा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद

पार्था गांव में खाद्य सामग्री पहुंची
थराली। गोठिंडा-पार्था सड़क पर मंगलवार से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। सड़क खुलने से पार्था गांव तक खाद्य सामग्री भी पहुंचनी शुरू हो गई है। 20 किमी लंबी यह सड़क 22 अगस्त से बंद थी। वीरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, मोहन सिंह, गणेश, पुष्पा देवी ने सड़क खोलने पर खुशी जताई। वहीं दो माह से बंद नंदकेसरी जोला मार्ग को त्रिकोट में खोल दिया गया है। अब चिड़िंगा, जोला, कल्याणी, सिमसारी, बुड़जोला सहित सात गांवों का संपर्क चेपडों झूला पुल से तहसील मुख्यालय थराली तक जुड़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राणमति नदी पर पुल बनाने की मांग
थराली। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के नेतृत्व में नगर पंचायत थराली और सूना के ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा और सहायक अभियंता जगदीश कुमार टम्टा से मिलकर प्राणमति नदी पर शीघ्र पुल बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जून 2023 के बाद से हर साल बरसात में थराली गांव, सूना, पैनगढ़ सहित पांच गांवों की चार हजार की आबादी का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीण बरसात में लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाते हैं लेकिन नदी का प्रवाह बढ़ने पर यह बह जाती है। लोनिवि के एई जगदीश कुमार टम्टा ने बताया कि जेई को संबंधित मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड सदस्य मोहन पंत, कुंवर सिंह, बब्बू प्रधान, रमेश चंद्र पुरोहित और मोहन बहुगुणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें