फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वाण में होम स्टे का उद्घाटन, महिलाओं ने दी झोड़ा, चाचड़ी की प्रस्तुति

Thu, 07 Dec 2023 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। पर्यटन विभाग के सहयोग से होम स्टे योजना लोगों की आर्थिकी का जरिया बन रही है। वाण के लोग यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से 35 होम स्टे बना चुके हैं। बृहस्पतिवार को गांव में जिला पर्यटन अधिकारी ने एक होम स्टे का उद्घाटन किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिलाओं ने झोड़ा, चाचड़ी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वाण गांव से पर्यटक रूपकुंड, वेदनी, आली बुग्याल जाते हैं। इसलिए स्थानीय लोगों ने यहां पर होम स्टे बनाए हैं जहां पर्यटकों को भोजन में झंगोरे की खीर, कोदे की रोटी, चैसा, राजमा परोसा जाता है। बृहस्पतिवार को जिला पर्यटन अधिकारी ने होम स्टे का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार की होम स्टे योजना स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने वाण को पर्यटन गांव व मोनाल टॉप को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित करने, रणकधार-वेदनी रोपवे बनाने और वाण में ट्रैकिंग एजेंसी खोलने की मांग की। इस मौके पर प्रधान पुष्पा देवी, हीरा गढ़वाली, जनारंजन थपलियान, खिलाप सिंह, त्रिलोेक बिष्ट, हीरा बुग्याली, बलवंत सिंह और माेहन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें