फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सहमति के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

Wed, 09 Oct 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने कहा है कि प्रशासन के साथ बैठक में बनी सहमति के अनुसार अगर नगर में कार्य शुरू नहीं किए गए तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। समिति ने बैठक में हुई वार्ता के बिंदुओं को प्रभावितों के साथ साझा किया।
विज्ञापन

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर पालिका सभागार में आपदा प्रभावितों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशासन के साथ मंगलवार को हुई बैठक में बनी सहमति के बिंदुओं को साझा किया गया। साथ ही प्रभावितों से सुझाव भी लिए गए। प्रशासन ने नवंबर माह तक नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने की बात कही। कहा यदि इस बार भी कार्य शुरू नहीं हुआ तो समिति जन आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में नगर क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान ज्योतिर्मठ-औली रोड का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करने, ज्योतिर्मठ-औली रोपवे का संचालन शुरू कराने, उप जिला चिकित्सालय खोलने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी व प्रभावित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें