ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहितों ने चारधाम यात्रा शुरू करने का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार यात्रा शुरू करती है तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर देवस्थानम् के इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की।
सरकार ने देवस्थानम् बोर्ड के निर्णय के अनुसार एक जुलाई से कुछ शर्तों के साथ प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने की अनुमति दी है। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष उमानंद सती का कहना है कि जब देवस्थानम् बोर्ड का प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है तो ऐसे में बोर्ड निर्णय कैसे ले सकता है। कहा कि अभी तक चारों धाम कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। यदि बाहर से यात्री आते हैं तो धामों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इस दौरान मदन कोठियाल, अमित सती, दीनदयाल कोठियाल, संजय हटवाल, जेपी हटवाल, संजय सती, मुकेश नोटियाल, दीपक सती, विवेक सती, सतीश सती और विश्मवर दत्त नौटियाल मौजूद थे। संवाद