फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल-खेता सड़क को कुुमाऊं के कुंवारी गांव तक जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में देवाल-खेता सड़क को बागेश्वर जिले के कुंवारी गांव तक बनाने की मांग की गई। कहा गया कि इस 35 किमी सड़क के बनने से पिंडारी ग्लेशियर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सड़क निर्माण को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

बागेश्वर की जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के हरमल, चोटिंग, सौरीगाड़ आदि गांव की रिश्तेदारी कपकोट ब्लॉक के कई गांवों से हैं। सड़क न होने से यहां के लोग 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। अगर देवाल-खेता सड़क कुंवारी गांव तक बन जाए तो इन गांवों की राह भी आसान हो जाएगी। गढ़वाल व कुमाऊं के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। बैठक में प्रमुख दर्शन दानू, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, किशन दानू, रमेश गड़िया, पिंडारी संघर्ष समिति अध्यक्ष युवराज सिंह, जीवन मिश्रा, प्रधान मनोज कुमार, हरेंद्र गड़िया, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
जौरासी-तोणजी सड़क के सुधारीकरण की मांग
पोखरी। जौरासी-तोणजी मार्ग जगह-जगह खस्ताहाल हो गया है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। जगह-जगह पुश्ते भी टूटे हुए हैं। लोगों को मजबूरी में इस सड़क पर सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पुश्तों की मरम्म्त करने और सड़क दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में मुकेश नेगी, सत्येंद्र नेगी, मातबर नेगी, प्रदीप सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें