फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं ली सुध तो खुद ही पुलिया बनाने में जुटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नहीं सुनी तो पोखरी विकासखंड के नैल, सिदेली, कुलेंडू और बधाणा गांव के ग्रामीण खुद ही खुट गदेरे पर लकड़ी की पुलिया बनाने में जुट गए हैं। गदेरे पर बनी आरसीसी पुलिया 2018 में बाढ़ आने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से ग्रामीण और चार गांवों के छात्र खतरे के बीच गदेरे से ही आवाजाही कर रहे थे।
विज्ञापन

चारों गांवों के करीब 60 छात्र-छात्राएं इसी गदेरे से होकर राजकीय इंटर कॉलेज गोदली जाते हैं। उन्हें यह गदेरा तैरकर पार करना पड़ता है। ग्रामीण प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिया दो दिन में तैयार हो जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि खुट गदेरे पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब यहां दोबारा स्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही ग्रामीणों की यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें